जो करना था कर लिया, अब शादी नहीं करनी; MP में महिला को 3 साल तक बनाया हवस का शिकार
मध्य प्रदेश में शादी का झांसा देकर एक महिला से 3 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी का कहना था कि जो करना था कर लिया। अब मुझे शादी नहीं करनी। पीड़ित महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

मध्य प्रदेश में शादी का झांसा देकर एक महिला से 3 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी का कहना था कि जो करना था कर लिया। अब मुझे शादी नहीं करनी। पीड़ित महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 29 साल की महिला कर्मचारी ने उसी अस्पताल में काम करने वाले एक आदमी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता सेवा नगर स्थित अमरकंटक अपार्टमेंट में रहती है और अस्पताल में बतौर ओटी रिसेप्शनिस्ट कार्यरत है। वहीं, आरोपी किशन सिंह शिंदे भी उसी अस्पताल में काम करता है। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे दोनों के परिवारों ने सहमति दे दी। कुछ समय बाद शादी की बातचीत भी शुरू हो गई थी।
पीड़िता ने बताया किशन सिंह उसके घर आया था। उस समय वह अकेली थी। किशन ने शादी की बात पक्की होने का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने कई बार मना करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाए। वह तीन साल तक उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने किशन पर शादी का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाने लगा। आखिर में आरोपी ने साफ कहा कि अब वह शादी नहीं करेगा।
पीड़िता का आरोप है कि किशन ने कहा कि जो करना था कर लिया, अब शादी नहीं करनी है। इस बात से आहत होकर पीड़िता ने ग्वालियर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। ग्वालियर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर किशन सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।