Mangalsutra bangles iron nails removed from mentally ill woman stomach in Ahmedabad अहमदाबाद: महिला के पेट से मंगलसूत्र, चूड़ियां, नाखून काटने की ब्लेड निकाली गई, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsMangalsutra bangles iron nails removed from mentally ill woman stomach in Ahmedabad

अहमदाबाद: महिला के पेट से मंगलसूत्र, चूड़ियां, नाखून काटने की ब्लेड निकाली गई

अहमदाबाद में एक महिला के पेट से जो निकला है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि वहां के सिविल अस्पताल में मानसिक तौर पर विपक्षिप्त महिला के पेट से ऑपरेशन के बाद मंगलसूत्र,...

एजेंसी अहमदाबाद।Wed, 14 Nov 2018 02:23 PM
share Share
Follow Us on
अहमदाबाद: महिला के पेट से मंगलसूत्र, चूड़ियां, नाखून काटने की ब्लेड निकाली गई

अहमदाबाद में एक महिला के पेट से जो निकला है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि वहां के सिविल अस्पताल में मानसिक तौर पर विपक्षिप्त महिला के पेट से ऑपरेशन के बाद मंगलसूत्र, चूड़ियां और लोहे की पत्ती समेत करीब डेढ़ किलो वजन के सामान निकाले गए हैं।

डॉक्टर ने बताया कि इस महिला की पहचान चालीस वर्षीय संगीता के तौर पर हुई है जो विशेष तरह की बीमारी- 'एक्यूफागिया' से पीड़ित है। इसमें इंसान लोहे का सामान खाने लग जाता है।

अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से नाखून काटनेवाली ब्लेड, नट्स और बोल्ट्स, सेफ्टी पिन्स, यू- पिन्स, हेयर पिन्स, ब्रेसलेट्स, चेन, मंगलसूत्र, कॉपर रिंग, चूड़ियां समेत कई अन्य चीजें निकाली गई।

उन्होंने बताया कि महिला को शहर की गलियों में भटकते हुए पाए जाने के बाद सरकार की तरफ से संचालित मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे सिविल अस्पताल में लाया गया।

डॉक्टर परमार ने बताया- “”उसने पहले पेट दर्द की शिकायत की। उसका पेट पत्थर जैसा धातु मिला। एक्स-रे के बाद पता चला कि उसके पेट में कई विदेशी चीजें हैं। जिसके बाद ऑपरेशन किया गया। सेफ्टी पिन उसके फेफड़े के आगे से मिले, जिसने उसके पेट को लहुलूहान कर दिया था।

डॉक्टर ने बताया कि महिला महाराष्ट्र के शिरडी में मिली और मानसिक अस्पताल के अधिकारी उसके रिश्तेदारों की तलाश कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि उसे निरीक्षण में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।