turmoil in BJD due to change in party stand on Wakf Bill Hand of an external force बाहरी ताकत का हाथ; वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख बदलने से BJD में घमासान, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़turmoil in BJD due to change in party stand on Wakf Bill Hand of an external force

बाहरी ताकत का हाथ; वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख बदलने से BJD में घमासान

  • Wakf Bill: वक्फ बिल पर बीजू जनता दल के फैसले को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता नेतृत्व के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने नवीन पटनायक पर अपना भरोसा जताया है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानMon, 7 April 2025 09:23 AM
share Share
Follow Us on
बाहरी ताकत का हाथ; वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख बदलने से BJD में घमासान

संसद में वक्फ विधेयक पर वोटिंग के दौरान बीजू जनता दल ने अपने सदस्यों से अंतर्मन के हिसाब से वोटिंग करने के लिए कहा था। अब पार्टी नेतृत्व के इस फैसले पर कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं ने असंतोष व्यक्त किया है। विधेयक पर पार्टी के रुख में हुए बदलाव को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बीजद में मौजूदा स्थिति को काल बैशाखी जैसा बताया, वहीं विधानसभा के उपनेता प्रसन्न आचार्य ने वक्फ विधेयक का विरोध न करने के पार्टी के फैसले के पीछे किसी बाहरी ताकत का हाथ होने का संदेह जताया है।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी में इस मुद्दे को लेकर आपसी घमासान बहुत तेज हो गया है। पार्टी के कई कार्यकर्ता पार्टी के रुख में आए बदलाव की निंदा कर रहे हैं। हालांकि पार्टी में बाहरी ताकत का संदेह जताने वाले आचार्य ने नेतृत्व का बचाव करते हुए कहा कि विधेयक के संबंध में भले ही पार्टी के रुख में बदलाव आया है लेकिन बीजद अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि को कायम रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है और हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) दोनों से समान दूरी बनाए रखते हैं। क्षेत्रीय पार्टी के रूप में बीजद ओडिशा के हितों पर आधारित किसी भी मुद्दे का समर्थन या विरोध करता है।’’

ये भी पढ़ें:वक्फ कानून का समर्थन कर रहे थे भाजपा नेता असकर अली, भीड़ ने घर में लगा दी आग
ये भी पढ़ें:मुसलमानों को भ्रमित कर रहा राजद, JDU बोली- 5 काम गिना दें

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर उपजे असंतोष को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हां इस मुद्दे पर पार्टी का जो फैसला रहा उससे पार्टी के भीतर असंतोष है और हमें इसे स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है.. लेकन हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारे नेता नवीन पटनायक किसी भी स्थिति को संभालने के लिए सक्षम है.. वह हमेशा से ही धार्मिक भेदभाव के बिना काम करते रहे हैं।