Delhi ncr weather update yellow alert for today then temprature hike up to 43 degree दिल्ली-NCR में आज फिर आंधी-बारिश, कल से गर्मी का सितम; 43 डिग्री का टार्चर झेलने को रहें तैयार, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi ncr weather update yellow alert for today then temprature hike up to 43 degree

दिल्ली-NCR में आज फिर आंधी-बारिश, कल से गर्मी का सितम; 43 डिग्री का टार्चर झेलने को रहें तैयार

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। उसके बाद आंधी-तूफान और बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में गर्मी का सितम फिर से शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने अगले 6 दिन के मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान जताया है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 June 2025 02:36 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-NCR में आज फिर आंधी-बारिश, कल से गर्मी का सितम; 43 डिग्री का टार्चर झेलने को रहें तैयार

Delhi-ncr weather update: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। उसके बाद आंधी-तूफान और बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में गर्मी का सितम फिर से शुरू होने वाला है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने अगले 6 दिन के मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.2 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, शुक्रवार से आंधी-तूफान और बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभवना है। शनिवार से बुधवार तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों में तेज धूप निकलने की संभावना है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रविवार से तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सोमवार को तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41 से 43 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं बुधवार को भी अधिकतम तापमान 41 से 41 डिग्री के बीच और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मध्यम श्रेणी में रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 146 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।