जॉर्जिया-बेंगलुरु से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित
- बैंगलोर से लौटे युवक भी कोविड संक्रमित मिला- बैंगलोर से लौटे युवक भी कोविड संक्रमित मिला- बैंगलोर से लौटे युवक भी कोविड संक्रमित मिला

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में कोविड संक्रमित से दो और मामले सामने आए हैं। इनमें जॉर्जिया से लौटी एक महिला और बेंगलुरु से लौटा एक युवक कोविड संक्रमित है। दोनों का इलाज घर में चल रहा है। इनके साथ ही कोविड के मामले बढ़कर छह हो गए हैं। सुशांत लोक एक की रहने वाली 51 वर्षीय एक महिला जॉर्जिया गई थीं। 18 मई को वापस गुरुग्राम पहुंचीं तो उनकी तबीयत खराब थी। महिला का कोविड टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह पॉजीटिव मिली। उनका इलाज घर पर चल रहा है। इसी तरह साउथ सिटी एक में रहने वाला 30 वर्षीय एक युवक बेंगलुरु से लौटा है।
इस युवक को कोविड संक्रमित पाया गया है। इसका इलाज भी घर पर किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में टेस्टिंग शुरू कोविड के मामले लगातार सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों की टेस्टिंग शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डॉ. जेपी राजलीवाल ने बताया कि संक्रमित मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। संक्रमित मरीजों में हलके लक्षण हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। कोई भी मरीज गंभीर नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।