Haryana Health Department Organizes Special Yoga Camp for Wellness in Gurugram पेज-दो एंकर:विश्व शांति केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारियों का योग शिविर, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Health Department Organizes Special Yoga Camp for Wellness in Gurugram

पेज-दो एंकर:विश्व शांति केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारियों का योग शिविर

गुरुग्राम में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आचार्य लोकेश ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और मानसिक-शारीरिक संतुलन के लिए योग के लाभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवWed, 11 June 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
पेज-दो एंकर:विश्व शांति केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारियों का योग शिविर

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जैन आचार्य लोकेश के सानिध्य और योगाचार्य करण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस योग व ध्यान शिविर को संबोधित करते हुए आचा लोकेश ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावात्मक संतुलन बनाना संभव है। आचार्य ने बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करता है, तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने में मदद करता है।

उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने को भी मनुष्य का दायित्व बताया। विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश ने जानकारी दी कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 14 जून को विश्व शांति केंद्र में अहिंसा विश्व भारती संस्था, आयुष मंत्रालय और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सहयोग से एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। योगाचार्य करन ने सभी उपस्थित अधिकारियों को विविध आसनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया, साथ ही उनकी उपयोगिता और लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हरियाणा राज्य सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने विश्व शांति केंद्र को हरियाणा की जनता के लिए वरदान बताया। उनके साथ डॉ. प्रिया शर्मा (डिप्टी सीएमओ), डॉ. नीलिमा (डिप्टी सीएमओ) और डॉ. रश्मि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। योग शिविर को सफल बनाने में विनीत कुमार और दयाराम सहित विश्व शांति केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया। यह शिविर स्वास्थ्य अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोहना नागरिक अस्पताल में डॉक्टर्स और कर्मचारियों के किया योग स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और दवा रहित आरोग्य प्राप्त करने के उद्देश्य से, सोहना के नागरिक अस्पताल में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रदेश सरकार और आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों ने भाग लिया, जहां उन्हें योग के माध्यम से रोगों को दूर भगाने और निरोग जीवन जीने का पाठ पढ़ाया गया। नागरिक अस्पताल के एसएमओ कार्यालय के साथ लगती खाली जमीन पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चले इस शिविर में योगाचार्य ज्योति ने करीब 30 योगासन कराए। उन्होंने प्रत्येक योग का महत्व, किस रोग में कौन सा योग लाभकारी है, इसकी बारीकी से जानकारी दी। आयुष के डॉक्टर कुलभूषण ने बताया कि जहां एलोपैथिक उपचार बीमारी से तुरंत राहत देता है, वहीं योग शरीर को निरोग रखने और लंबी उम्र की उम्मीद को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने जोर दिया कि नियमित योग अभ्यास से अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर दवाइयों की आवश्यकता नहीं होती है। इस अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए। सभी ने इन पौधों की आगामी पांच वर्षों तक स्वयं देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ली। नागरिक अस्पताल सोहना के एसएमओ डॉ. सुधीर कुमार ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा योग जीवन को निरोग बनाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। योग क्रियाएं आदि काल से चली आ रही हैं और अच्छा स्वास्थ्य के लिए योग संजीवनी का काम करता है। इसलिए हर नागरिक को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।