Abhijit Gupta Wins Delhi GM Open Chess Championship with 8 5 Points खेल : शतरंज - अभिजीत गुप्ता दिल्ली जीएम ओपन चैंपियन, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAbhijit Gupta Wins Delhi GM Open Chess Championship with 8 5 Points

खेल : शतरंज - अभिजीत गुप्ता दिल्ली जीएम ओपन चैंपियन

अभिजीत गुप्ता दिल्ली जीएम ओपन चैंपियन नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने दिल्ली

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 June 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
खेल : शतरंज - अभिजीत गुप्ता दिल्ली जीएम ओपन चैंपियन

अभिजीत गुप्ता दिल्ली जीएम ओपन चैंपियन नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने दिल्ली जीएम ओपन शतरंज में 10 में से 8.5 अंक हासिल करते हुए अपना चौथा खिताब जीत लिया। 36 साल के गुप्ता 10 दौर के मुकाबले में अजेय रहे। उन्होंने नौवें दौर में बेलारूस के ग्रैंडमास्टर मिहेल निकितेंको पर जीत के बाद एकल बढ़त कायम की और फिर आखिरी दौर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर अरोण्यक घोष के खिलाफ मुकाबला बराबरी पर छूटने के साथ खिताब पक्का कर लिया। निकितेंको (2520, बेलारूस) आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भारतीय जीएम दीप्तयान घोष (2573) को टाईब्रेक में पछाड़ दिया।

दीप्तयान ने ग्रैंडमास्टर कार्तिक वेंकटरमन पर जीत से प्रभावित करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।