मुंबई : साइबर ठगों ने कंपनी को लगाया 75 लाख का चूना
नवी मुंबई की एक कंपनी को साइबर ठगों ने 75 लाख रुपये का चूना लगा दिया। कंपनी के प्रबंध निदेशक के नाम से भेजे गए फर्जी व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से अकाउंटेंट ने राशि ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने मामले की...

नवी मुंबई की कंपनी करती है किसानों से जुड़े उत्पादों का निर्माण साइबर जालसाजों ने एमडी के नाम से अकाउंटेंट को भेजा था मैसेज ठाणे, एजेंसी। साइबर ठगों ने नवी मुंबई की एक कंपनी को 75 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवी मुंबई साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि तुर्भे स्थित जिस कंपनी से ठगी हुई, वह किसानों से जुड़े उत्पाद बनाती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप संदेश के जरिए अकाउंट विभाग के कर्मचारी ने साइबर जालसाजों को 75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
धोखाधड़ी और छद्म नाम से ऑनलाइन धोखाधड़ी 18 और 19 मई के बीच हुई। कंपनी के अधिकारी ने 21 मई को थाने पर शिकायत दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316 (2) (आपराधिक विश्वासघात), 318 (4) (धोखाधड़ी) और 319 (2) (छद्म नाम से धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंपनी के लेखा विभाग के 30 वर्षीय कर्मचारी को 18 मई को फर्म के एमडी से एक व्हाट्सएप संदेश मिला। उसे संदेश में बताए गए बैंक खाते में तत्काल 75 लाख रुपये ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था। निर्देशों को वास्तविक और जरूरी मानते हुए कर्मचारी ने जांच किए बिना पूरी राशि ट्रांसफर कर दी। उसे बाद में पता चला कि संदेश एमडी से नहीं, बल्कि जालसाजों से मिला था। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और उस बैंक खाते का पता लगा लिया है, जिसमें धनराशि ट्रांसफर की गई। पुलिस टीम डिजिटल फुटप्रिंट का पता लगाने और संदिग्धों की पहचान करने पर काम कर रही है। यह साइबर प्रतिरूपण और वित्तीय धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और बैंक लेनदेन विवरण के आधार पर सुराग तलाश रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।