Delhi Weather Update Light Rain and Humidity Relief Expected with Yellow Alert मौसम-राजधानी में आज भी यलो अलर्ट, हल्की बारिश की संभावना , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Weather Update Light Rain and Humidity Relief Expected with Yellow Alert

मौसम-राजधानी में आज भी यलो अलर्ट, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को तेज हवा और मामूली बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज चमक के साथ हल्की बारिश...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
मौसम-राजधानी में आज भी यलो अलर्ट, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि शाम को कई इलाकों में तेज हवा झोंके और मामूली बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में भी यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि गरज चमक के साथ हल्की बारिश, 40 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और आंधी आने की संभावना है। यह स्थिति गुरुवार को भी बनी रह सकती है हालांकि गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

मंगलवार को राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का स्तर अधिकतम 79 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 47 फीसद दर्ज किया गया। मंगलवार की शाम को मौसम में बदलाव के कारण आयानगर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जगहों पर छींटे पड़े। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काई मेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में फिलहाल कोई बड़ी मौसम गतिविधि नहीं हो रही है, हालांकि प्री-मानसून गतिविधियां अगले 3 दिनों तक देर शाम या रात में देखने को मिल सकती हैं। दिन का तापमान सामान्य से नीचे है और रातें सुहानी बनी रहेंगी। मानसून अभी आगे नहीं बढ़ पाएगा, लेकिन इसके बावजूद उत्तर पूर्वी राज्यों में झमाझम बारिश जारी रहेगी। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ भागों सहित उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।