India s Foreign Exchange Reserves Drop by 1 23 Billion to 691 49 Billion भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.24 अरब डॉलर घटा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Foreign Exchange Reserves Drop by 1 23 Billion to 691 49 Billion

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.24 अरब डॉलर घटा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 मई को समाप्त सप्ताह में 1.23 अरब डॉलर घटकर 691.49 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह आंकड़े जारी किए हैं। पिछले सप्ताह भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़कर 692.72 अरब डॉलर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 June 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.24 अरब डॉलर घटा

मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 मई को समाप्त सप्ताह में 1.23 अरब डॉलर घटकर 691.49 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार के नवीनतम आंकड़े जारी किए। पिछले सप्ताह कुल भंडार 6.99 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 692.72 अरब डॉलर हो गया था। विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इससे पहले दिन में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि 691.5 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने से अधिक के माल आयात और करीब 96 प्रतिशत बकाया विदेशी ऋण को चुकाने के लिए पर्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।