Indian Minister Ramdas Athawale Advocates for Reclaiming Pakistan-Occupied Kashmir पीओके को वापस लिया जाना चाहिए: आठवले, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Minister Ramdas Athawale Advocates for Reclaiming Pakistan-Occupied Kashmir

पीओके को वापस लिया जाना चाहिए: आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना चाहिए, अन्यथा भारत को और युद्ध लड़ने पड़ सकते हैं। उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की और कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 May 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
पीओके को वापस लिया जाना चाहिए: आठवले

छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश को और युद्ध लड़ने पड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है। आठवले ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया है। संघर्ष विराम अब कुछ दिनों के लिए है, लेकिन हमारी सेना ने सबक सिखाया है। हमने पाकिस्तान में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है।

ऐसा नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद अभियान को रोका गया है। उन्होंने कहा, भारत ने प्रस्ताव रखा है कि पाकिस्तान को पीओके (भारत को) सौंप देना चाहिए और आतंकवादी गतिविधियां बंद कर देनी चाहिए। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने कहा, मैंने पहले भी संसद में कहा है कि पीओके भारत का हिस्सा होना चाहिए। अगर पाकिस्तान इसे नहीं सौंपता है तो हमें इसे वापस पाने के लिए और युद्ध लड़ने होंगे। आठवले ने विपक्षी दलों से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का सबूत मांगकर इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।