राष्ट्र की सेवा में फिर तैनात होगा आईएनएस ब्रह्मपुत्र
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र एक बार फिर समुद्र में उतरने के लिए तैयार हो रहा है। पिछले साल के हादसे में एक नाविक शहीद हो गया था। अब पोत की मरम्मत चल रही है, जो इस साल के अंत तक पूरी...

नई दिल्ली, राहुल सिंह। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र एक बार फिर समुद्र में उतरने के लिए तैयार हो रहा है। यह पिछले साल मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में हुए एक हादसे में बुरी तरह से खराब हो गया था। यह पोत इस साल के आखिर तक तैयार होगा और अगले साल तक फिर से देश की सेवा में जुट जाएगा। एक नाविक हुआ था शहीद : पिछले साल 21 जुलाई को आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए भारी मात्रा में पानी डाला गया, जिससे जहाज एक तरफ झुक गया। इस हादसे में नाविक सीतेंद्र सिंह शहीद हो गए थे।
वे उस समय मरम्मत का काम कर रहे थे। बाकी लोग किसी तरह जहाज से निकल गए थे। नवंबर में पोत की जांच के बाद मरम्मत शुरू हुई। एसटीएफ गठित की गई : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने हादसे के बाद खुद मुंबई आकर स्थिति देखी और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एक विशेष टीम (एसटीएफ) गठित, जो यह जांच करे कि ऐसे हादसे दोबारा न हों। इस टीम ने जो सुझाव दिए, उन्हें अब पूरे देश की नौसेना में लागू किया जा रहा है। तीन हिस्सों में की जा रही मरम्मत 1. फ्लोट : पोत को फिर से पानी में तैरने लायक बनाना। 2. मूव : पोत को फिर से चालू कर चलने लायक बनाना। 3. फाइट : पोत युद्ध लड़ने की क्षमता (हथियार, सेंसर आदि) को दोबारा दुरुस्त करना। नौसेना के इंजीनियर जुटे फिलहाल ‘फ्लोट और ‘मूव पर काम चल रहा है। मरम्मत का सारा काम नौसेना के इंजीनियरों और जहाज के स्टाफ की मदद से किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।