murder over minor issue in nihal vihar, accused arrested कूड़ा उठाने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीmurder over minor issue in nihal vihar, accused arrested

कूड़ा उठाने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

निहाल विहार इलाके में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त अवधेश को गिरफ्तार किया है। मृतक महेन्द्र से कूड़ा उठाने को लेकर उसके दोस्त कृष्ण का झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में दोनों ने मिलकर...

हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 17 July 2017 11:06 PM
share Share
Follow Us on
कूड़ा उठाने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या
निहाल विहार इलाके में हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त अवधेश को गिरफ्तार किया है। मृतक महेन्द्र से कूड़ा उठाने को लेकर उसके दोस्त कृष्ण का झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में दोनों ने मिलकर महेन्द्र का गला रेत दिया। पुलिस फरार कृष्ण की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी के अनुसार बीते 11 जुलाई को निलोठी गांव स्थित शमशान घाट के पास गंदे नाले से युवक का शव मिला था। पुलिस ने सबसे पहले मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरु किए। आसपास लोगों से हुई पूछताछ के दौरान उसकी पहचान नालंदा बिहार निवासी महेन्द्र के रूप में की गई। पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिससे पता चला कि उसकी हत्या की गई है। इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर निहाल विहार पुलिस ने छानबीन शुरु की। पुलिस टीम को मृतक के रिश्तेदार मन भूषण ने बताया कि महेन्द्र बीते 9 जुलाई को कृष्ण के साथ गया था। रात के समय कृष्ण तो लौट आया, लेकिन महेन्द्र वापस नहीं आया। उसने यह भी बताया कि महेन्द्र और कृष्ण उस दिन मटियाला में अवधेश नामक व्यक्ति की झुग्गी में गए थे। इस जानकारी पर पुलिस ने अवधेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को महेन्द्र और कृष्ण उसके पास आए थे। तीनों ने बैठकर उसकी झुग्गी में शराब पी। शाम के समय कूड़ा उठाने का लेकर महेन्द्र और कृष्ण के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों ने मिलकर पहले महेन्द्र की पिटाई कर दी। अवधेश ने उसके पैर पकड़े और कृष्ण ने उसका गला रेत दिया। रात के समय उसके शव को कंबल में लपेटकर वह नाले में फेंक आए थे। सबक सिखाना चाहता था अवधेशआरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उस लड़की से शादी करना चाहता था, जिससे महेन्द्र की शादी हुई थी। लेकिन लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता ठुकरा दिया। बाद में उन्होंने लड़की की शादी महेन्द्र से कर दी थी। इसके चलते भी वह महेन्द्र को सबक सिखाना चाहता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।