स्टारलिंक की सेवा एक से दो महीने में शुरू होगी
स्टारलिंक भारत में जल्द ही सेवाएं शुरू करने जा रहा है। डिवाइस की कीमत 33,000 रुपये होगी और असीमित डाटा प्लान 3000 रुपये से शुरू होगा। एक महीने का मुफ्त ट्रायल भी उपलब्ध होगा। दूरदराज के इलाकों में...

नई दिल्ली, एजेंसी। स्टारलिंक भारत में जल्दी ही सेवाओं की शुरुआत करने वाली है। भारत में स्टारलिंक के डिवाइस की कीमत 33,000 रुपये तक संभव है। सूत्रों के मुताबिक देश में स्टारलिंक की सेवाएं अगले 1-2 महीने में शुरू हो सकती हैं। इसका असीमित डाटा प्लान 3000 रुपए से शुरू होगा। यही नहीं डिवाइस के साथ एक महीने का मुफ्त ट्रायल भी उपलब्ध होगा। स्टारलिंक से दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच संभव होगी। अन्य देशों की बात करें तो बांग्लादेश में स्टारलिंक का न्यूनतम प्लान 2900 रुपए का है। यहां कंपनी 3000 में असीमित डाटा दे रही है। वहीं, बांग्लादेश में स्टारलिंक डिवाइस की कीमत 33,000 हजार रुपए है।
इसी तरह भूटान में भी डिवाइस की कीमत 33,000 रुपए है। भूटान में असीमित डाटा पैक 3000 रुपए का है। स्टारलिंक को भारत में सेवा देने के लिए दूरसंचार विभाग का लाइसेंस मिल गया है। अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस मोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी, इन-स्पेस की स्वीकृति का इंतजार है। स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।