Stock Market Plunges Over 1 Amid Rising India-Pakistan Tensions भारत-पाक तनाव बढ़ने से सेंसेक्स, निफ्टी एक फीसदी टूटे, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsStock Market Plunges Over 1 Amid Rising India-Pakistan Tensions

भारत-पाक तनाव बढ़ने से सेंसेक्स, निफ्टी एक फीसदी टूटे

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। सेंसेक्स 880.34 अंक गिरकर 79,454.47 पर और निफ्टी 265.80 अंक...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 May 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
भारत-पाक तनाव बढ़ने से सेंसेक्स, निफ्टी एक फीसदी टूटे

मुंबई, एजेंसी। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने और व्यापक संघर्ष की आशंका से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए 880.34 अंक गिरकर 79,454.47 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 265.80 अंक गिरकर 24,008 अंक पर बंद हुआ। बीएसई पर 2,522 शेयरों में गिरावट आई, 1,343 में तेजी आई और 145 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सीमा पर तनाव गहराने के बीच साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स में 1,047.52 अंक यानी 1.30 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 338.7 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

भारत ने गुरुवार रात को जम्मू और पठानकोट सहित विभिन्न सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे। यह कार्रवाई पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के जवाब में की गई। जानकारों ने कहा, संघर्ष की आशंका थी, लेकिन बाजार को स्थिति के और गंभीर होने का अनुमान नहीं था, जिससे इसकी समय को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, रणनीतिक लाभ और प्रतिद्वंद्वी की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए, यह अभी भी एक अल्पकालिक टकराव होने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार तक भारतीय बाजार में निवेश करना जारी रखा, जबकि खुदरा निवेशक इस समय थोड़े सतर्क हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में बंद हुए। बाजार की गिरावट की पांच प्रमुख वजहें 1. भारत-पाकिस्तान में बढ़ता तनाव 2. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर स्पष्ट दिशा का अभाव 3. एशियाई बाजारों में उत्साह की कमी 4. डॉलर इंडेक्स का फिर से 100 का स्तर पार करना 5. कच्चे तेल का भाव गिरने से निवेशकों ने शेयरों से हाथ खींचा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।