Two arrested after breaking a glass of a car in Nihal Vihar निहाल विहार में कार का शीशा तोड़कर चोरी, दो गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTwo arrested after breaking a glass of a car in Nihal Vihar

निहाल विहार में कार का शीशा तोड़कर चोरी, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता निहाल विहार इलाके में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 7 Feb 2021 06:40 PM
share Share
Follow Us on
निहाल विहार में कार का शीशा तोड़कर चोरी, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता

निहाल विहार इलाके में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर मोबाइल और पर्स चुरा लिया। हालांकि पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए दोनों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीतमपुरा गांव निवासी मिथिलेश साकेत में कैब चलाते हैं। मिथिलेश दो फरवरी की रात को निहाल विहार में सवारी छोड़कर सड़क के किनारे कैब में ही सो गए। इसी दौरान किसी ने कार का शीशा तोड़कर दो मोबाइल और पर्स चुरा लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर एसआई हेमंत चौहान को जांच सौंपी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों राहुल व देवेंद्र को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में मालूम हुआ कि राहुल पहले वेल्डिंग और देवेंद्र कपड़े बेचने का काम करता था। लेकिन काम बंद होने की वजह से वे अपराध करने लगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।