सरोजिनी नगर मार्केट में महिलाओं से मारपीट, तीन पकड़े
सरोजिनी नगर मार्केट की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सरोजिनी नगर मार्केट में पटरी पर सामान लगाने वाली पांच महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दिनदहाड़े कुछ लोग महिलाओं पर डंडों से हमला कर रहे हैं। घायल महिलाओं में राजंती, ममता, प्रेम, राजेश और संतरा शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
पीड़िता जेजे कालोनी, मदनपुर खादर निवासी राजंति देवी सरोजिनी नगर में गेट संख्या दो के पास पटरी पर महिलाओं के इस्तेमाल के सामान बेचती हैं। उनके पड़ोस में ही सितार भी रहड़ी लगाता है। 23 मई को पटरी पर सामान लगाने को लेकर सितार की राजंति, अनीता, बच्ची और संतरा से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि 27 मई को सुबह करीब 11:30 बजे सितार, उसके भतीजा तुलसी, बलबीर, उसके कर्मचारी रामेश्वर ने सामान बेच रहीं महिलाओं पर हमला कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।