Controversy over reconstruction of religious site police force deployed धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस बल तैनात, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsControversy over reconstruction of religious site police force deployed

धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस बल तैनात

रबूपुरा। संवाददाता बीरमपुर गांव में धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण को लेकर दो गुट के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 28 Feb 2021 09:50 PM
share Share
Follow Us on
धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस बल तैनात

रबूपुरा। संवाददाता

बीरमपुर गांव में धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण को लेकर दो गुट के बीच विवाद पैदा हो गया। आरोप है कि एक गुट के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। विवाद के चलते गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने 48 ग्रामीणों को मुचलका पाबंद किया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव बीरमपुर में धार्मिक स्थल बना हुआ है जो वर्तमान समय में जर्जर है। एक गुट के लोग उसे तोड़कर पुनर्निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि दूसरे गुट के कुछ लोगों ने सार्वजनिक भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा गांव के 48 लोगों को पुलिस ने मुचलका पाबंद किया है। इस संबंध में जेवर एसीपी शरद चद शर्मा का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।