Dowry Harassment and Assault Case Filed Against Six in Greater Noida दहेज उत्पीड़न पर पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsDowry Harassment and Assault Case Filed Against Six in Greater Noida

दहेज उत्पीड़न पर पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

ग्रेटर नोएडा में नेहा नाम की महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने 11 लाख रुपये और एक फार्रच्यूनर कार की मांग की थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 7 June 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
दहेज उत्पीड़न पर पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता । गाजियाबाद के अजबलपुर गांव निवासी पंकज और पीयूष समेत छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमले करने का आरोप लगा है। महिला नेहा की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मूलरूप से घंघोला गांव की नेहा की शादी मार्च 2024 में पंकज और छोटी बहन काजल की शादी पीयूष के साथ हुई। पंकज और पीयूष सगे भाई हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग फार्रच्यूनर कार के साथ 11 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने छोटी बहन का गर्भपात तक करा दिया।

साथ ही मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके पक्ष ने उसका उपचार दादरी अस्पताल में कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कासना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से मध्यस्ता से मामला निपटाने का प्रयास किया गया। जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी पक्ष को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।