Greater Noida Woman Falls Victim to Jewelry Scam by Two Men बातों में उलझाकर महिला से गहने ठगे , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Woman Falls Victim to Jewelry Scam by Two Men

बातों में उलझाकर महिला से गहने ठगे

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर गहने ठग लिए। आरोपी महिला को एक बैग देकर भाग गए, जिसमें पत्थर और कागज थे। महिला ने पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 12 June 2025 12:40 AM
share Share
Follow Us on
बातों में उलझाकर महिला से गहने ठगे

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर अल्फा-2 में रहने वाली महिला से ठगी का मामला सामने आया। दो युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर एक बैग में नोटों की गाड़ी दिखाकर गहने ठग लिए। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सेक्टर अल्फा दो में संतोष चौहान परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने मकान से दूसरे मकान पर काम करने वाले मजदूरों के लिए चाय लेकर जा रही थीं। रास्ते में एक युवक ने उनको रोक लिया। उसने बातों में उलझाकर मदद मांगी। उसका दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया। दोनों ने एक बैग में नोटों की गाड़ी दिखाकर उनसे गहने उतरवा लिए।

इसके बाद उन्हें एक रुमाल में बांधकर बैग में रख दिया। आरोपी महिला को बैग देकर चले गए। महिला ने बैग खोलकर देखा तो उसमें पत्थर और कागज की गड्डी भरी थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके गहने लेकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इस मामले में बीटा दो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।