जिले को 15 नए डॉक्टर मिलेंगे
ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार लिया गया एक सप्ताह में चयनित डॉक्टरों की

ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार लिया गया एक सप्ताह में चयनित डॉक्टरों की सूची जारी होगी नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अलग-अलग कार्यक्रमों के संचालन के लिए 15 डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट में डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया गया। एक सप्ताह के अंदर चयनित डॉक्टरों की सूची जारी की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले में चल रहे हैं। इनके बेहतर संचालन के लिए डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। 15 पद के लिए 51 डॉक्टरों ने आवेदन किया था। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा पूरे प्रदेश से डॉक्टरों ने साक्षात्कार में भाग लिया।
सीडीओ, सीएमओ, सीएमएस समेत कई अन्य अधिकारियों के पैनल ने इन डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया। चयनित डॉक्टरों को अलग-अलग ब्लॉक में पदभार दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए सभी एमबीबीएस डॉक्टर रखे जाने हैं। जिले में वर्तमान में संविदा पर 42 डॉक्टर कार्यरत हैं। इन डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद संविदा पर काम करने वाले डॉक्टरों की संख्या 57 हो जाएगी। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग के तहत जिले में करीब 80 स्थायी डॉक्टर काम कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि साक्षात्कार के बाद चयनित डॉक्टरों की सूची जल्द ही निकाली जाएगी। इनकी ड्यूटी अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लगेगी। वरिष्ठ डॉक्टरों की अब भी कमी स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ डॉक्टरों की कमी अब भी है। जिले में एसीएमओ के नौ पद हैं, जबकि एक एसीएमओ ही तैनात हैं। लिहाजा जिले में आठ एसीएमओ की कमी है। वहीं, सात डिप्टी सीएमओ के मुकाबले पांच ही कार्यरत हैं। ऐसे में अनुभवी डॉक्टरों की कमी है, लेकिन अन्य डॉक्टर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।