Thieves Deceive Woman in Greater Noida CCTV Captures Jewelry Scam महिला से दो युवकों ने लाखों के गहने ठगे , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsThieves Deceive Woman in Greater Noida CCTV Captures Jewelry Scam

महिला से दो युवकों ने लाखों के गहने ठगे

ग्रेटर नोएडा में एक महिला को बदमाशों ने लाखों के जेवरात ठग लिए। आरोपियों ने महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर बातों में उलझा लिया और गहने ले भागे। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 12 June 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
महिला से दो युवकों ने लाखों के गहने ठगे

बातों में उलझाकर कागजों की गड्डी थमा दी वारदात कैमरे में कैद, आरोपियों की तलाश शुरू ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा दो में महिला से बदमाशों ने लाखों के जेवरात ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज ठगी करने वाले दो युवकों को तलाश कर रही है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला संतोष चौहान से मंगलवार की शाम दो युवक सोने और हीरे की अंगूठी समेत करीब तीन लाख रुपये के गहने उतरवा कर ले गए। आरोपियों ने महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर बातों में उलझा लिया। इसके बाद एक रुमाल में बांधकर पत्थर और कागज की गड्डी थमाकर भाग गए।

दोनों आरोपी महिला से बात करते हुए सीसीटीवी में साफ दिख रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर बीटा दो थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे दोनों आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।