weather forecast for delhi strong winds to blow in national capital and temperature will also rise दिल्ली में एक नहीं 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं; 40 तक हो सकती है स्पीड, 38 डिग्री जाएगा तापमान, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़weather forecast for delhi strong winds to blow in national capital and temperature will also rise

दिल्ली में एक नहीं 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं; 40 तक हो सकती है स्पीड, 38 डिग्री जाएगा तापमान

Delhi Mausam: दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 40 की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम इस रिपोर्ट में जानें…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 31 March 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में एक नहीं 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं; 40 तक हो सकती है स्पीड, 38 डिग्री जाएगा तापमान

दिल्ली में अब तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं 2 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में इस हफ्ते दो दिन तेज रफ्तार में हवाएं भी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पहली अप्रैल को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। बुधवार यानी दो अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

खबर अपडेट हो रही है।