Horoscope Shani in Mesh Rashi june 2027 and then after in meen know zodiac effect 2027 में दो बार शनि करेंगे गोचर, जानें किस राशि पर होगा प्रभाव, 2026 में नहीं होगा कोई परिवर्तन
Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराण2027 में दो बार शनि करेंगे गोचर, जानें किस राशि पर होगा प्रभाव, 2026 में नहीं होगा कोई परिवर्तन

2027 में दो बार शनि करेंगे गोचर, जानें किस राशि पर होगा प्रभाव, 2026 में नहीं होगा कोई परिवर्तन

शनि इस साल मीन राशि में और फिर 2027 में मेष राशि में जाएंगे। 2027 में शनि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों पर शनि का प्रभाव होगा।

Anuradha PandeyTue, 7 Jan 2025 12:55 PM
1/5

2027 में कब राशि परिवर्तन करेंगे शनि

द्रिक पंचांग के अनुसार 2025 में मीन राशि में आने के बाद शनि 2026 में इसी राशि में रहेंगे। वहीं 2027 में शनि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद फिर शनि राशि बदलेंगे और मीन राशि में दोबारा अक्टूबर में मीन राशि में जाएंगे। शनि 20 अक्टूबर 2027 को फिर से मीन राशि में आएंगे।

2/5

शनि 2025 में मार्च में मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जानें कब तक रहेंगे इस राशि में

शनि 2025 में मार्च में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि इस राशि में ढ़ाई साल रहेंगे। 2026 में शनि मीन राशि में ही गोचर करेंगे, लेकिन 2027 में शनि का बड़ा राशि परिवर्तन होगा। शनि साल 2027 में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। पहला जून में और दूसरा अक्टूबर में

3/5

मार्च में शनि गुरु की मीन राशि में

29 मार्च 2025 दिन शनिवार को न्यायाधीश शनि देव अपनी राशि कुंभ से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर लगभग ढाई वर्ष रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे।

4/5

किस राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव

शनि का गोचर 2027 में कई राशियों को प्रभावित करेगा। दरअसल मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है और इसी राशि में शनि 2027 में गोचर करेगें, ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभाव शनि का मेष राशि और मीन राशि पर होगा।

5/5

किन राशियों पर होगा प्रभाव

2027 में इन दोनों राशियों के लिए लाइफ में धन और पर्सनल लाइफ में कुछ समस्याएं बन सकती है। हालांकि 2027 में मीन राशि पर शनि का आखिरी चरण और मेष पर पहला चरण होगा। इन दोनों राशियों पर शनि आर्थिक नुकसान और लाइफ पार्टनर से विवाद की स्थिति बनाएंगे।