Which tree is good in front of house as per Vastu Which plant is good for entrance Vastu Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन 5 पौधों को लगाने से सुख-समृद्धि आने की है मान्यता
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन 5 पौधों को लगाने से सुख-समृद्धि आने की है मान्यता

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन 5 पौधों को लगाने से सुख-समृद्धि आने की है मान्यता

  • Lucky plants for front door entrance: वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कुछ पौधों को लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन पौधों को लगाने से जीवन में धन-धान्य बढ़ता है।

Saumya TiwariWed, 19 March 2025 11:35 AM
1/6

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये पौधे

वास्तु शास्त्र में घर में धन के आवक व सकारात्मकता का संबंध पेड़-पौधों से माना गया है। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ खास पेड़-पौधों को लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज हम बता रहे हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन पौधों से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और बरकत आती है। जानें इन पौधों के बारे में-

2/6

तुलसी का पौधा

वास्तु में तुलसी का पौधा पॉजिटिव एनर्जी का अच्छा स्रोत माना गया है। कहते हैं कि यह पौधा दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है। घर के मुख्य द्वार पर तुलसी को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहते हैं कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।

3/6

जैस्मिन प्लांट

चमेली के पौधे को जैस्मिन प्लांट भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के लिए चमेली का पौधा लकी होता है। इससे निकलने वाली भीनी-भीनी खुशबू सकारात्मकता को बढ़ाती है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से धन का आवक भी बढ़ता है।

4/6

फर्न का प्लांट

फर्न का प्लांट वास्तु में लकी माना गया है। कहते हैं कि इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है और यह गुडलक में वृद्धि करता है।

5/6

पाम ट्री

घर के मुख्य द्वार पर पाम ट्री लगाना शुभ माना गया है। कहा जाता है घर के मेनगेट पर पाम ट्री लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

6/6

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि व सकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है। मान्यता है कि इस पौधे को चाहे घर के अंदर लगाएं या बाहर जीवन में खुशियां बढ़ती हैं।