बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का फिल्मी सफर काफी शानदार है। मनीषा ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बीते साल मनीषा संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आईं थीं। आज हम आपको मनीषा की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आईएमडीबी पर हाई रेटिंग मिली है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
मनीषा कोइराला की फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। साउथ की इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है। इसमें अर्जुन सरजा, मनीषा कोइराला रघुवरन लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है।
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी बॉम्बे साल 1995 को रिलीज हुई थी। इस मूवी में मनीषा कोइराला के अपोजिट अरविंद स्वामी लीड रोल में थे। ये फिल्म हिंदू और मुस्लिम के प्यार पर बेस्ड थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।
मनीषा की इंडियन साल 1996 में आई थी। इसमें उनके साथ कमल हासन लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।
मनीषा कोइराला की कंपनी साल 2002 में आई थी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी थी। फिल्म में अजय देवगन और मोहनलाल अहम किरदार में थे। इस फिल्म को IMDb पर 8.0 रेटिंग मिली है।
दिल से… फिल्म में मनीषा ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मूवी में प्रीति जिंटा भी अहम किरदार में थीं। इस रोमांटिक थ्रिलर मूवी के निर्देशक मणिरत्नम थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।
साल 1996 में रिलीज हुई मनीषा की खामोशी में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की इस मूवी में नाना पाटेकर भी नजर आए थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।
इस मूवी में मनीषा, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आईं थी। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। ये एक रोमांटिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।
साल 2001 में आई फिल्म लज्जा में कई कलाकार अहम किरदार में थे। इसमें मनीषा कोइराला के अलावा जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है।
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म मन में मनीषा आमिर खान के साथ नजर आई थीं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है।
मनीषा कोइराला की इस मूवी में आमिर खान लीड रोल में थे। इस मूवी को IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है।