Prem Chopra Top 10 Highest Earning Movies Not Salman Khan Ajay Devgn But Ranbir Kapoor Animal Is Number 1 प्रेम चोपड़ा की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, रणबीर कपूर संग इस मूवी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Hindi Newsफोटोमनोरंजनप्रेम चोपड़ा की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, रणबीर कपूर संग इस मूवी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्रेम चोपड़ा की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, रणबीर कपूर संग इस मूवी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्रेम ने फिल्मों में लीड एक्टर के साथ विलेन और कॉमेडियन का रोल भी निभाया है। आज हम आपको प्रेम चोपड़ा की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है।

Priti KushwahaSun, 27 April 2025 01:07 PM
1/12

प्रेम चोपड़ा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। प्रेम चोपड़ा ने कई दशकों तक पर्दे पर धाक जमाई है। प्रेम ने फिल्मों में लीड एक्टर के साथ विलेन और कॉमेडियन का रोल भी निभाया है। आज हम आपको प्रेम चोपड़ा की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

2/12

एनिमल

रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। इस मूवी में प्रेम चोपड़ा का रोल बेहद छोटा था। इसने भारत में 550.85 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

3/12

गोलमाल 3

अजय देवगन, करीना कपूर खान, कुणाल खेमू स्टारर मूवी गोलमाल 3 में प्रेम चोपड़ा के रोल को काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर 1,08,06,00,000   करोड़ रुपये की कमाई के साथ ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

4/12

कोई मिल गया

 साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कोई मिल गया में अनुपम खेर के साथ ऋतिक रोशन, रेखा, प्रीति  जिंटा जैसे स्टार्स थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 47,19,50,000  करोड़ का कारोबार किया था।

5/12

एजेंट विनोद

प्रेम चोपड़ा की एजेंट विनोद साल 2012 में रिलजी हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 43,95,50,000  करोड़ रुपये की कमाई की है।

6/12

बंटी और बबली

साल 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन के साथ प्रेम चोपड़ा ने भी स्क्रीन शेयर किया था। ये मूवी सुपरहिट थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 36,25,00,000  करोड़ रुपये की कमाई की है।

7/12

पटियाला हाउस

मल्टी स्टारर मूवी पटियाला हाउस में अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार थे। इस मूवी में प्रेम ने विरेंदर सिंह सैनी का किरदार निभाया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 32,81,00,000  करोड़ रुपये की कमाई की है।

8/12

धमाल

धमाल में संजय दत्त,  रितेश देशमुख, अरशद वारसी जैसे कलाकार थे। इसमें प्रेम ने बॉस का किरदार निभाया था। इस सुपरहिट मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 32,51,25,000  करोड़ रुपये की कमाई की है।

9/12

दिल्ली 6 

दिल्ली 6 में अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर के साथ प्रेम चोपड़ा अहम किरदार में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 30,69,50,000  करोड़ रुपये की कमाई की है।

10/12

सलाम ए इश्क

मल्टी स्टारर फिल्म सलाम ए इश्क में प्रेम चोपड़ा अहम किरदार में थे। इनके अलावा अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, जूही चावला, गोविंदा जैसे सितारे थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 22,68,00,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

11/12

सलाम ए इश्क

मल्टी स्टारर फिल्म सलाम ए इश्क में प्रेम चोपड़ा अहम किरदार में थे। इनके अलावा अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, जूही चावला, गोविंदा जैसे सितारे थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 22,68,00,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

12/12

चोरी चोरी चुपके चुपके

सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा स्टार चोरी चोरी चुपके चुपके में प्रेम चोपड़ा अहम किरदार में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 18,34,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।