Sunny Deol Rejected These 8 Blockbuster Movies Pukar Deewana Koyla Jaanwar Read Full List सनी देओल ने ठुकराई ये 8 फिल्में, लिस्ट में शामिल हैं शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर मूवी
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसनी देओल ने ठुकराई ये 8 फिल्में, लिस्ट में शामिल हैं शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर मूवी

सनी देओल ने ठुकराई ये 8 फिल्में, लिस्ट में शामिल हैं शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर मूवी

  • सनी देओल की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सनी ने कई बड़े बैनर की फिल्मों को रिजेक्ट किया है।

Priti KushwahaThu, 6 March 2025 04:04 PM
1/8

सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सनी ने अपने करियर में कई सुपहिट फिल्में दी हैं। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सनी ने कई बड़े बैनर की फिल्मों को रिजेक्ट किया है। ये फिल्में रिलीज के बाद हिट रहीं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं  वो फिल्में...

2/8

लज्जा

राजकुमार संतोषी की मल्टीस्टारर फिल्म 'लज्जा' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। राजकुमार मूवी में सनी देओल को लेना चाहते थे, लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अजय देवगन ने निभाया।

3/8

जानवर

1999 में रिलीज हुई फिल्म 'जानवर' में अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे।  इस फिल्म में अक्षय का रोल सनी देओल को ऑफर  हुआ था, लेकिन यह रोल उन्हें अपनी फिल्म 'जीत' के जैसा लगा इसलिए उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

4/8

पुकार

राजकुमार संतोषी ने इसके पहले 'पुकार' फिल्म बनाई। इसमें भी वो सनी को  लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं पाई थी। इसके ये फिल्म अनिल कपूर की झोली में गई। इस फिल्म के लिए अनिल  को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

5/8

केसरी

डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म 'केसरी' के लिए पहली  पसंद सनी देओल थे। सनी के न करने के बाद ये फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर हुई।

6/8

कोयला

सनी की रिजेक्टेड फिल्मों की लिस्ट में राकेश रोशन की 'कोयला' भी शामिल है। उनके मना करने के बाद ये फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई और उनके साथ मूवी में माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं। बता दें, 1997 में आई 'कोयला' उस साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

7/8

दीवाना मस्ताना

'दीवाना मस्ताना' ने साल 1997 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में सनी देओल नजर आने वाले थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद यह फिल्म गोविंदा की झोली में गिरी।

8/8

दीवाना

साल 1992 रिलीज हुई 'दीवाना' से शाहरुख खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में शाहरुख के अलावा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में थी। क्या आप जानते हैं सनी को इस फिल्म में ऋषि का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।