आधार कार्ड भारत में हर नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में गलत जानकारी, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर गलत है तो आप अगले 3 दिन में इसे फ्री में ठीक करा सकते हैं। क्योंकि 14 जून के बाद आपसे इस काम के लिए पैसे वसूले जाएंगे।
UIDAI ने एक खास स्कीम शुरू की हुई है, जिसके तहत आप 14 जून 2025 तक यूजर्स आधार की डिटेल्स को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप ऑनलाइन अपने आधार में डेमोग्राफिक डिटेल्स, जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, और लिंग को अपडेट कर सकते हैं। आइए, इस स्कीम की पूरी डिटेल्स, ऑनलाइन अपडेट प्रोसेस, आधार अपडेट के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स और कुछ टिप्स के बारे में आपको बताते हैं।
UIDAI की वेबसाइट (uidai.gov.in) या myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं। "Login" ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले इसे अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
लॉगिन करने के बाद "Update Your Aadhaar" सेक्शन में जाएं। यहां आपको डेमोग्राफिक डेटा (नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग) अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा।
जो डिटेल्स अपडेट करनी हैं, उन्हें सही-सही भरें। इसके बाद, UIDAI द्वारा स्वीकार्य प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (POI) या प्रूफ ऑफ एड्रेस (POA) डॉक्युमेंट अपलोड करें। उदाहरण के लिए पता अपडेट करने के लिए राशन कार्ड, वोटर ID, बिजली बिल, या पासपोर्ट। जन्मतिथि अपडेट करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, या PAN कार्ड। नाम अपडेट करने के लिए पासपोर्ट, PAN कार्ड चाहिए होगा। इसके बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।
डिटेल्स और डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें। आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट की स्थिति चेक कर सकते हैं। अपडेट की प्रक्रिया में 7-30 दिन लग सकते हैं। आप SRN के जरिए "Check Aadhaar Update Status" ऑप्शन से स्थिति चेक कर सकते हैं। अपडेट होने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना मिलेगी।
UIDAI की वेबसाइट पर डॉक्युमेंट्स की लिस्ट चेक करें। सुनिश्चित करें कि अपलोड किए गए डॉक्युमेंट्स स्पष्ट और वैलिड हों। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे अपडेट करें, क्योंकि OTP के बिना ऑनलाइन अपडेट संभव नहीं है।