Latest Summer Backless blouse Design For lehenga and saree See Double Dori Flower and Ring fancy designs Images लहंगे-साड़ी के साथ गर्मियों में बनवाएं बैकलेस ब्लाउज, स्टाइलिश लुक के लिए यहां देखिए फैंसी डिजाइन
Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइललहंगे-साड़ी के साथ गर्मियों में बनवाएं बैकलेस ब्लाउज, स्टाइलिश लुक के लिए यहां देखिए फैंसी डिजाइन

लहंगे-साड़ी के साथ गर्मियों में बनवाएं बैकलेस ब्लाउज, स्टाइलिश लुक के लिए यहां देखिए फैंसी डिजाइन

  • साड़ी और लहंगा पहनना हर किसी को खूब पसंद होता है। गर्मियों में अगर आप बैकलेस डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो यहां पर कुछ फैंसी डिजाइन दिए हैं, जो आपको स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

Avantika JainMon, 10 March 2025 05:50 PM
1/9

बैकलेस ब्लाउज डिजाइन

साड़ी को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए बैकलेस ब्लाउज डिजाइन बनवा सकते हैं। ये डिजाइन्स गर्मियों में काफी अच्छे लगते हैं। साड़ी-लहंगे के साथ डीप नेक और बैकलेस ब्लाउज बनवाना चाहते हैं तो यहां देखिए कुछ फैंसी पैटर्न-

2/9

बैकलेस रिंग डिजाइन

बैकलेस ब्लाउज डिजाइन में कुछ अलग बनवाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को चुनें। इस तरह के पैटर्न में वी नेक डिजाइन के साथ एक रिंग लगवाएं। Photo Credit: m_n_fashion_

3/9

कॉटन की साड़ी संग बैकलेस डिजाइन

कॉटन की साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज डिजाइन बनवाना है तो इस पैटर्न को चुनें। इसमें डीप नेक के साथ एक कपड़े की डोरी लगवाएं। Photo Credit: m_n_fashion_

4/9

बैक हुक ब्लाउज डिजाइन

अगर हैवी साड़ी है और आप पैडेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो बैक हुक डिजाइन के इस पैटर्न को बनवाएं। इसे आप और डीप बनवाकर सिंगल हुक पैटर्न का बनवा सकती हैं। Photo Credit: m_n_fashion_

5/9

डबल डोरी ब्लाउज डिजाइन

बैकलेस डिजाइन में अच्छी फिटिंग चाहिए तो डबल डोरी डिजाइन को बनवाएं। इससे कंधो को सपोर्ट मिल जाता है और लुक भी काफी अच्छा लगता है। Photo Credit: m_n_fashion_

6/9

हॉल्टर नेक ब्लाउज

हॉल्टर नेक ब्लाउज क्लासी लुक पाने में मदद कर सकते हैं। इसे हैवी या फिर हल्की साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी बनवाया जा सकता है। Photo Credit: vastragyaan

7/9

बैकलेस रिंग डिजाइन

पतली साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज डिजाइन अच्छे लगते हैं। इसे फैंसी लुक देने के लिए आप इसमें एक रिंग लगवाएं। Photo Credit: vastragyaan

8/9

सुंदर फ्लॉवर डिजाइन

बैकलेस ब्लाउज में इस तरह के सुंदर फ्लॉवर डिजाइन को चुन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज अगर सही फिटिंग के हों तो काफी अच्छे लगते हैं। Photo Credit: vastragyaan

9/9

डबल हुक राउड शेप

हैवी ब्लाउज को इस तरह का लुक दे सकती हैं। ये डिजाइन लहंगे और साड़ी दोनों के साथ खूब जचता है। इस पैटर्न को राउंड शेप दी गई है और ऊपर-नीचे सिंगल हुक लगाया है। Photo Credit: vastragyaan