mehndi design simple unique jewellery African dubai style Arabic easy pattern photos for back front hand मेहंदी के ये खूबसूरत पैटर्न बढ़ा देंगे हाथों की सुंदरता, देखें बेस्ट डिजाइन
Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलमेहंदी के ये खूबसूरत पैटर्न बढ़ा देंगे हाथों की सुंदरता, देखें बेस्ट डिजाइन

मेहंदी के ये खूबसूरत पैटर्न बढ़ा देंगे हाथों की सुंदरता, देखें बेस्ट डिजाइन

  • Chhath Mehndi: मेहंदी लगाने के शौकीन हैं तो आप तरह-तरह की नई डिजाइनों की तलाश में रहते होंगे। भारत और दूसरे देशों में ज्यादातर मिक्स ऐंड मैच मेहंदी लगाई जाती हैं। यहां देखें कुछ ऐसे ही पैटर्न

Kajal SharmaWed, 6 Nov 2024 04:22 PM
1/8

मेहंदी की सुंदर डिजाइन

भारत ही नहीं इंडिया के बाहर भी हाथों पर मेहंदी बड़े शौक से सजाई जाती है। पाकिस्तान और दुबई जैसे देशों में तो मेहंदी का काफी महत्व है। यहां कुछ ऐसी ही डिजाइन्स हैं जो आजकल ट्रेंड में हैं। भारत में भी ये किसी भी ओकेजन पर लगाई जा सकती है। Credit: blisshennabyzahra Instagram

2/8

अफ्रीकन स्टाइल

अफ्रीकन मेहंदी अरैबिक से मिलती-जुलती है। इसमें आपको बेल, शेड्स और काफी स्पेस दिखाई देता है। बैक हैंड के लिए यह डिजाइन बेस्ट है।

3/8

जूलरी डिजाइन

आजकल जूलरी स्टाइल मेहंदी भी काफी चलन में है। इसमें आप ब्रेसलेट, अंगूठी या कलीरे की डिजाइन हाथ पर बनाते हैं। यह ज्यादातर बैक हैंड पर लगाई जाती है।

4/8

फ्लॉवर डिजाइन

मोटी आउटलाइन वाले फूल-पत्तियों की ये डिजाइन हाथ पर रचकर काफी आकर्षक लगती है। यह लगाने में आसान और सिंपल है।

5/8

3डी फूल मेंहदी

फूल-पत्तियों के 3डी डिजाइन भी लेटेस्ट ट्रेंड हैं। इन्हें बेल की तरह लगाकर अरैबिक लुक दिया जाता है।

6/8

मंडाला-जूलरी मिक्स डिजाइन

मंडाला और जूलरी को मिक्स करती हुई ये डिजाइन भी काफी सुंदर है। इसे आप बैक या फ्रंट दोनों जगह लगा सकते हैं।

7/8

खूबसूरत जूलरी

जूलरी स्टाइल मेहंदी का यह एक और खूबसूरत पैटर्न है। यह बैक हैंड पर ज्यादा सुंदर दिखता है।

8/8

अरेबिक बेल पैटर्न

भरवां अरेबिक स्टाइल यह मेहंदी भी बेहद सुंदर लगती है। फूलों वाली ये बेल रचने के बाद बेहद प्यारी लगती है।