mahakumbh stampede Pictures reveal bhayavahata after stampede during mauni amavasya snan shahi snan महाकुंभ में मंगल के दिन अमंगल, भगदड़ के बाद तस्वीरें बयां कर रहीं भयावहता, देखिए फोटोज
Hindi Newsफोटोमहाकुंभ में मंगल के दिन अमंगल, भगदड़ के बाद तस्वीरें बयां कर रहीं भयावहता, देखिए फोटोज

महाकुंभ में मंगल के दिन अमंगल, भगदड़ के बाद तस्वीरें बयां कर रहीं भयावहता, देखिए फोटोज

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से ठीक पहले भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने किसी मौत की पुष्टि नहीं की है। भगदड़ स्थल से आ रही तस्वीरें भयावहता बयां कर रही हैं।

Yogesh Yadav Wed, 29 Jan 2025 06:25 AM
1/8

लावारिस पड़े रहे सामान

महाकुंभ में संगम नोज पर भगदड़ के बाद लोगों का सामान जहां-जहां कुचला पड़ा दिखाई दे रहा है। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस वालों को तैनात किया गया है। सामानों को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे सामान पर रोलर चलाया गया हो।

2/8

बिछड़ों को मिलाने का प्रयास

भगदड़ में अपनों से बिछड़ गए लोगों को पुलिस वाले मिलाने का प्रयास करते दिखाई दिए। पुलिस वालों नेबिछड़े लोगों को घर जाने की भी अपील की है। ताकि लोग एक दूसरे से मिल सकें।

3/8

अस्पताल पर अफरातफरी

भगदड़ के बाद घायलों को जिन अस्पतालों पर लाया गया वहां भी अफरातफरी दिखाई दी। यहां पर अपनों को खोजते हुए भी काफी लोग पहुंचे। हालांकि किसी को अस्पतालों के अंदर नहीं जाने दिया गया।

4/8

एंबुंलेस से लगातार घायल आते रहे

महाकुंभ में बने अस्पताल में एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लाया जाता रहा। बीस से ज्यादा एंबुलेस लगातार चक्कर लगाती रहीं।

5/8

एंबुलेंस आती जाती रहीं

संगम पर उमड़ी भीड़ के बीच रास्ता बनाकर एंबुलेंस लगातार आती जाती दिखाई दीं।

6/8

संगम जाने से रोका गया

भगदड़ के बाद लोगों को संगम जाने से रोका गया। लाउडस्पीकर से एनाउंस करके लोगों को संगम की जगह जहां भी हैं वहीं स्नान करने की अपील की गई।

7/8

शाही स्नान रद किया गया

मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के नागा साधुओं को शाही स्नान करना था। लेकिन अखाड़ा परिषद ने हालात देखते हुए इसे रद कर दिया है। इससे पहले दो अखाड़े निकल चुके थे लेकिन बाद में लौट गए।

8/8

भगदड़ के बाद हर तरफ निराशा

महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर भगदड़ और शाही स्नान रद्द होने से हर तरफ निराशा देखी गई।