आईपीएल के इतिहास में बतौर अनकैप्ड बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 625 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक भी ठोका था।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शॉन मार्श ने 2008 में बतौर अनकैप्ड बैटर सबसे ज्यादा रन बनाए थे। शॉन मार्श ने 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए।
विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग ने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रियान ने 2024 में 573 रन बनाए थे।
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। प्रभसिमरन सिंह ने 17 मैचों में 32.29 के औसत से 549 रन बनाए। उन्होंने चार अर्धशतक लगाए।
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। किशन ने 14 मैचों में 516 रन बनाए थे।
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 2018 में 14 मैचों में 512 रन बनाए। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 717 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर रहे।