MS Dhoni created history Most Not outs in IPL 1st Player to do this See top 5 List Ravindra jadeja Dinesh Karthik एमएस धोनी ने ये ‘धांसू शतक’ जड़ रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
Hindi Newsफोटोखेलएमएस धोनी ने ये ‘धांसू शतक’ जड़ रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

एमएस धोनी ने ये ‘धांसू शतक’ जड़ रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

धोनी IPL के इतिहास में 100 बार नॉट आउट रहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता के खिलाफ सीएसके की जीत में वह 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने एक छक्का जड़ा।

Lokesh KheraThu, 8 May 2025 08:04 AM
1/6

IPL में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी

IPL में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी ने इतिहास रच दिया है। धोनी इस लिस्ट में पहले ही नंबर-1 थे, अब उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आज तक आईपीएल में कोई नहीं कर सका। आईए जानते हैं।

2/6

धोनी का धांसू शतक

एमएस धोनी IPL के इतिहास में 100 बार नॉटआउट रहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने IPL में अभी तक 241 पारियां खेली है जिसमें वह 100 बार नॉट आउट रहे हैं।

3/6

रवींद्र जडेजा धोनी के पीछे

धोनी के बाद सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने का रिकॉर्ड अगर किसी खिलाड़ी के नाम है तो वह है उन्हीं की टीम के रवींद्र जडेजा। जड्डू IPL में अभी तक 80 बार नॉट आउट रह चुके हैं।

4/6

कीरोन पोलार्ड भी लिस्ट में

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्टफोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का भी इस लिस्ट में शुमार है। पोलार्ड IPL में कुल 52 बार नाबाद रहे हैं।

5/6

दिनेश कार्तिक ने 50 बार किया ऐसा

धोनी की तरह दिनेश कार्तिक का भी आईपीएल करियर काफी लंबा रहा है। कार्तिक ने IPL में 234 पारियां खेली है जिसमें वह 50 बार नाबाद लौटे हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

6/6

डेविड मिलर टॉप-5 में

इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा डेविड मिलर के नाम IPL में 49 बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड है। वह लिस्ट में पांचवें पायदान पर है। अगर वह इस सीजन एक बार और नॉट आउट रहते हैं तो वह कार्तिक की बराबरी कर लेंगे।