ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का WTC 2025 Final के रूप में अपना 6ठा ICC फाइनल खेल रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। स्मिथ ने अभी तक खेले 5 में से 4 फाइनल जीते हैं।
रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में 6 ICC फाइनल खेले हैं जिसमें वह 5 बार खिताब उठाने में सफल रहे हैं। पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने का भी रिकॉर्ड है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा ICC फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है। इन दोनों ही दिग्गजों ने 9-9 बार यह कारनामा किया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने करियर में अभी तक खेले 9 फाइनल में 4-4 ट्रॉफी जीती है। हाल ही में दोनों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने से पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा का भी नाम है, उन्होंने अपने करियर में अभी तक 8 ICC फाइनल खेले हैं।
भारत के सबसे महान ऑलराउंडर्स में से एक युवराज सिंह का भी नाम इस लिस्ट में दर्ज है। युवी ने अपने करियर में कुल 7 ICC फाइनल्स खेले हैं।