TOP 6 Most Runs Scorer For ICC World Test Championship 2023 2025 one Indian In List Can Smith Usman do this in WTC Final WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय; क्या स्मिथ-उस्मान करेंगे ऐसा?
Hindi NewsफोटोखेलWTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय; क्या स्मिथ-उस्मान करेंगे ऐसा?

WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय; क्या स्मिथ-उस्मान करेंगे ऐसा?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-2025 का फाइनल बुधवार से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी के तीसरे चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाजों में दो ऑस्ट्रेलिया के हैं। लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय प्लेयर है।

Md.Akram Tue, 10 June 2025 03:03 PM
1/6

जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने डब्ल्यूटीसी 2023-2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने तीसरे चक्र में 22 टेस्ट मैचों में 54.66 की औसत से 1968 रन जुटाए। उन्होंने सात शतक और सात अर्धशतक लगाए।

2/6

यशस्वी जायसवाल

फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। यशस्वी ने 19 टेस्ट में 1798 रन बटोरे, जिसमें 52.88 का औसत है। उन्होंने चार शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

3/6

बेन डकेट

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने 22 मैचों में 1470 रन जोड़े। उनका औसत 36.75 का रहा। उनके बल्ले से तीसरे चक्र में दो सेंचुरी और 8 फिफ्टी निकलीं।

4/6

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर हैरी ब्रूक चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 17 मुकाबलों में 50.44 की औसत से 1463 रन बनाए। उन्होंने चार शतक और सात अर्धशतक ठोके। ब्रूक ने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जमाया।

5/6

उस्मान ख्वाजा

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 19 टेस्ट में अब तक 41.82 की औसत से 1422 रन जोड़े हैं। वह दो शतक और 6 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उस्मान को अगर लिस्ट में डकेट और ब्रूक से आगे निकलना है तो फाइनल में क्रमश: कम से कम 49 और 42 रन बनाने होंगे।

6/6

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सूची में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने तीसरे चक्र में अब तक 19 टेस्ट में 1324 रन जुटाए हैं। उनका इस दौरान 41.37 का औसत रहा। स्मिथ ने पांच सेंचुरी और चार फिफ्टी जमाईं। उन्हें फेहरिस्त में डकेट और ब्रूक को पछाड़ने के लिए 140 और 147 रनों की दरकार होगी।