top 7 most sixes by Indian players in an ipl innings vaibhav suryavanshi murali vijay abhishek sharma IPL की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 7 भारतीय; 2 ने तो इसी सीजन में उड़ाया गर्दा
Hindi NewsफोटोखेलIPL की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 7 भारतीय; 2 ने तो इसी सीजन में उड़ाया गर्दा

IPL की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 7 भारतीय; 2 ने तो इसी सीजन में उड़ाया गर्दा

आईपीएल में अगर सिक्स लगाने की बात आती है तो यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल बेजोड़ हैं। उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के और IPL में 357 छक्कों का रिकॉर्ड है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो एक पारी में किसी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा 11 छक्के जड़े हैं। 

Chandra Prakash PandeyWed, 30 April 2025 12:04 PM
1/7

वैभव सूर्यवंशी

'बॉस बेबी' वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बन चुके हैं। उनके अलावा एक और भारतीय ने भी एक पारी में 11 छक्के जड़े हैं। 28 अप्रैल 2025 को वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक ठोका था। वह आईपीएल में दूसरा सबसे तजे और किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। उन्होंने 101 रन की अपनी पारी में 11 छक्के और 7 चौके जड़े थे।

2/7

मुरली विजय

मुरली विजय आईपीएल की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीयों में वैभव सूर्यवंशी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। उन्होंने 3 अप्रैल 2010 को सीएसके की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन की पारी के दौरान 11 छक्के जड़े थे।

3/7

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने आईपीएल के इसी सत्र में पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की जबरदस्त पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे। 12 अप्रैल 2025 को खेले गए उस मैच में शर्मा की पारी आईपीएल के इतिहास में किसी भी भारतीय की सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने 141 रन बनाने के लिए 55 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 10 छक्कों के अलावा 14 चौके भी जड़े।

4/7

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी आईपीएल की एक पारी में 10 छक्के उड़ा चुके हैं। 26 मई 2023 को अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में गिल ने 60 गेंदों में 129 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके लगाए थे।

5/7

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने 27 अप्रैल 2018 को दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में 10 छक्के जड़े थे। अय्यर तब दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में थे। उन्होंने 40 गेंद में 93 रन की पारी के दौरान 10 सिक्स के अलावा 3 चौके भी जड़े थे।

6/7

संजू सैमसन

संजू सैमसन भी आईपीएल में एक मैच के दौरान 10 छक्के जड़ चुके हैं। 15 अप्रैल 2018 को बेंगलुरु में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आरसीबी के खिलाफ सैमसन ने 45 गेंद में 92 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 2 चौके जड़े थे।

7/7

युवराज सिंह

अपने दौर के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने आईपीएल की एक पारी में 9 छक्के लगाए थे। 13 मई 2014 को बेंगलुरु में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 29 गेंद में 68 रन बनाए थे। युवराज ने अपनी पारी के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के गेंदबाजों की खूब खबर ली थी। उन्होंने 9 छक्कों के अलावा 1 चौका भी जड़ा था।