Special Oil Unlicensed Hair Loss Camp Punjab Sangrur 67 People eye problem Hospital तेल से गंजापन दूर करने का दावा; लगाते ही 67 लोगों की आंखों में इंफेक्शन, मचा हड़कंप, Punjab Hindi News - Hindustan
Hindi Newsपंजाब न्यूज़Special Oil Unlicensed Hair Loss Camp Punjab Sangrur 67 People eye problem Hospital

तेल से गंजापन दूर करने का दावा; लगाते ही 67 लोगों की आंखों में इंफेक्शन, मचा हड़कंप

  • पंजाब के संगरूर से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर में बाल उपचार कैंप आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के बाद 67 लोगों को आंखों में संक्रमण हो गया। उनकी बिगड़ती हालत देखकर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 March 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
तेल से गंजापन दूर करने का दावा; लगाते ही 67 लोगों की आंखों में इंफेक्शन, मचा हड़कंप

लंबे, घने और काले बालों की हर कोई चाहत रखता है। व्यक्ति की सुंदरता में बालों का अहम योगदान माना जाता है। इसी कारण बहुत से लोग अच्छे बाल पाने के लिए हर संभव प्रयास करने लगते हैं। इसके चक्कर में कई बार वे गलत कदम भी उठा लेते हैं। पंजाब के संगरूर से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर में बाल उपचार कैंप आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के बाद 67 लोगों को आंखों में संक्रमण हो गया। उनकी बिगड़ती हालत देखकर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना से हड़कंप मच गया और अब आयोजकों के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग हो रही है।

ये भी पढ़ें:सेना के अफसर को बल्ले से पीटा, सामने आया VIDEO; पंजाब में 12 पुलिसवाले सस्पेंड
ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल ने खुद बताया, कौन होगा पंजाब में सीएम का अगला दावेदार

रिपोर्ट के अनुसार, कैंप आयोजकों की ओर से मंदिर आने वालों को एक खास तरह का तेल दिया गया। इसे लेकर उन्होंने दावा किया कि यह गंजेपन को ठीक कर सकता है। यह बात सुनकर लोग उत्साहित हो गए और तेल अपने सिर पर लगाने लगे। तेल लगाने के कुछ समय बाद ही कई लोगों ने जलन की शिकायत की। कुछ लोगों ने तो संक्रमण का भी अनुभव किया। धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होती चली गई। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और कैंप आयोजित करने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि उनके पास ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोई मेडिकल सर्टिफिकेट या एक्सपर्ट की इजाजत नहीं थी। संगरूर के सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही के इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि उन्हें ऐसे अप्रमाणित चिकित्सा शिविरों से बचने की जरूरत है। किसी भी इलाज या दवा का सहारा लेने से पहले हमेशा विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।