69000 teacher recruitment case Priyanka Gandhi angry at Yogi government BJP s double game in 69000 शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा का दोहरा खेल, योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP News69000 teacher recruitment case Priyanka Gandhi angry at Yogi government BJP s double game in

69000 शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा का दोहरा खेल, योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी

शिक्षक भर्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है। आरोप लगाया कि भाजपा दोहरा खेल, खेलकर युवाओं पर सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से आघात कर रही है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 Sep 2024 08:27 PM
share Share
Follow Us on
69000 शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा का दोहरा खेल, योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी

शिक्षक भर्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोहरा खेल, खेलकर आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के युवाओं पर सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से आघात कर रही है।

उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य में 69,000 सहायक शिक्षकों की नयी चयन सूची तैयार करने को कहा गया था। शीर्ष अदालत ने जून 2020 और जनवरी 2022 में जारी शिक्षकों की चयन सूचियों को रद्द करने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश पर भी रोक लगा दी, जिनमें 6,800 अभ्यर्थी शामिल थे।

प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में भाजपा ने ​जैसा युवा और सामाजिक न्याय विरोधी रवैया अपनाया है, वह हैरान करने वाला है। दोहरा खेल, खेलकर आरक्षित और अनारक्षित- दोनों श्रेणी के युवाओं पर सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से आघात किया जा रहा है।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''पहले भर्ती ​प्रक्रिया में आरक्षण घोटाला कर सैकड़ों दलित, पिछड़े अभ्यर्थियों का हक मारा और अब भी भाजपा की मंशा सामाजिक न्याय को लटकाने और भटकाने जैसी ही है। यह अन्याय बंद होना चाहिए।'

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |