दृष्टिबाधित युवती के साथ नाबालिग लड़के ने किया रेप, बाराबंकी में शर्मनाक घटना
यूपी के बाराबंकी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दृष्टिबाधित युवती के साथ नाबालिग लड़के ने रेप किया। रेप पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

यूपी के बाराबंकी से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कोतवाली के गांव में शुक्रवार की शाम एक नाबालिग लड़के ने घर में घुसकर दृष्टिबाधित युवती से रेप किया। घर पहुंचने पर पिता ने अपने घर से जाते हुए आरोपी किशोर को देख लिया। घर में पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी किशोरी को अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने उसे किशोर सुधार गृह अयोध्या भेजा है।
फतेहपुर कोतवाली के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती पूर्ण दृष्टिबाधित है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे युवती के पिता गांव में मेराज की टंकी पर मेंथा पेराई करने गया था। भाई जानवर चरा रहा था। मौके पाते ही इस दौरान गांव के 14 वर्षीय किशोर ने दरवाजे के अंदर हाथ डाल कर घर की कुंडी खोल ली और भीतर घुस आया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया लेकिन इसी दौरान युवती का पिता घर आ गया। उसने पुत्री को आवाज दी तो आरोपी लड़का कमरे से निकल कर भाग खड़ा हुआ। पुत्री ने उसे आपबीती सुनाई लेकिन दृष्टिबाधित होने के कारण वह आरोपी को पहचान नहीं सकी।आरोपी अभी हाईस्कूल का छात्र है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता के पिता ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसे किशोर सुधार गृह अयोध्या भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।