Action taken against employees who created ruckus on Holi in VIP train two dismissed eight arrested VIP ट्रेन में होली का हुड़दंग करने वाले कर्मचारियों पर एक्शन, दो बर्खास्त, आठ गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Action taken against employees who created ruckus on Holi in VIP train two dismissed eight arrested

VIP ट्रेन में होली का हुड़दंग करने वाले कर्मचारियों पर एक्शन, दो बर्खास्त, आठ गिरफ्तार

होली पर वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग करने वाले कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन हुआ है। दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Yogesh Yadav कानपुर। प्रमुख संवाददाताTue, 18 March 2025 06:54 PM
share Share
Follow Us on
VIP ट्रेन में होली का हुड़दंग करने वाले कर्मचारियों पर एक्शन, दो बर्खास्त, आठ गिरफ्तार

नई दिल्ली से कानपुर आ रही वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के एसी चेयरकार में होली पर हुड़दंग करने वालों पर बड़ा एक्शन हुआ है। टीएस समेत दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आरपीएफ ने सख्ती बरतते हुए आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया है। होली के दिन पैंट्रीकार स्टाफ, सफाई कर्मियों और अन्य ने जमकर हुड़दंग मचाया था। गाजियाबाद से ट्रेन के चलते ही कर्मचारियों ने हुड़दंग के साथ जमकर गुलाल और रंग उड़ाया। इससे ट्रेन की सीटें रंग से सराबोर हो गईं। इसका वीडियो वायरल हुआ तो अफसर सख्त हो गए।

आरपीएफ ने आठ पैंट्रीकार वेंडर और सफाई स्टाफ के खिलाफ रेल संपत्ति नुकसान करने और सीटें खराब करने की धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। वहीं डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने इस मसले को गंभीरता से लिया और टीएस रूपेश सहित दो को बुक ऑफ (बर्खास्त) भी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:मायावती के घर पहुंचे 80 NSG जवान, सायरन बजाते एंबुलेंस दाखिल, ऐसे हुआ मॉक ड्रिल

आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि हुड़दंग और सीटें खराब करने के आरोप में नीतीश मोदनवार, फतेकृष्ण, आयुष भारती, साजिद अहमद,सरवन, ओमकार संदीप औऱ धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में पैंट्रीकार मैनेजर अर्पित यादव दिख रहा है। हालांकि इसका नाम न तो गिरफ्तारी में है और न ही एफआईआर में दर्ज है। उधर, वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे अफसरो ने तत्काल दोषियों को बुक आफ करके जांच शुरू कर दी है।

यह पहली घटना है जब वीवीआईपी ट्रेन में इस तरह का हुड़दंग और रंग खेला गया है। रेलवे ने होली के पहले अलर्ट किया था कि कोई रंग और कीचड़ न फेंके। रेलवे स्टाफ की मौजूदगी में वेंडरो और सफाई कर्मियों ने हुड़दंग के साथ रंग खेला। यह घटना होली वाले दिन 14 मार्च को हुई थी। ट्रेन का वीडियो वायरल हुआ और उसमें कर्मचारी ही इस तरह से रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखे तो हड़कंप मच गया था।