Congress Committee Holds Conference to Defend Constitution Amid Allegations Against BJP Government कांग्रेस के सम्मेलन में भाजपा पर साधा निशाना, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCongress Committee Holds Conference to Defend Constitution Amid Allegations Against BJP Government

कांग्रेस के सम्मेलन में भाजपा पर साधा निशाना

Agra News - जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ आंदोलन के तहत शारदा देवी जौहरी महाविद्यालय में सम्मेलन आयोजित किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 3 June 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के सम्मेलन में भाजपा पर साधा निशाना

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओं आंदोलन के दौरान शहर के शारदा देवी जौहरी महाविद्यालय के सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। सोमवार को सम्मेलन में जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा यह अभियान भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। भाजपा की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं पर पूरी तरह अपना कब्जा कर रखा है। शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा राजनैतिक प्रतिशोध लेने का कार्य करते है। मुख्य अतिथि चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि हमारा मजबूत संगठन इनके हर अत्याचार का सामना करने के लिए तैयार है।

भाजपा के खिलाफ लड़ाई में हर कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ खड़ा है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र लोधी, ममता राजपूत, अजय शर्मा, आशिक हुसैन भोले, मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत व शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजकपूर बाल्मीकि, सत्यप्रकाश गुप्ता, मीनाक्षी गौर, विमल कुमार सिंह, झम्मन सिंह लोधी, अमित यादव, दीप कुमार पांडेय, अमरदीन अंसारी, डा. मोहम्मद मियां, गुलफान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।