Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsWestern UP Traders Thank Nitin Gadkari for Toll Relief for Travelers
टोल पार करने वाले व्यापारियों को मिलेगा लाभ
Agra News - पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी अब असीमित यात्रा कर सकेंगे और उन्हें धार्मिक...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 18 June 2025 08:47 PM

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए और टोल पार करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा दिए जाने पर आभार जताया है। मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में व्यापारी सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा अपने वाहनों से करता है। उसको सुबह जाकर शाम को अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। छूट का फायदा उन यात्रियों को भी होगा जो धार्मिक यात्राएं करते हैं। जो व्यापारी अपने व्यावसायिक कार्य को लेकर यात्रा करते हैं, अब वह असीमित यात्रा कर सकेंगे। उनको छूट का लाभ मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।