Amarnath Yatra Registration Confirmation Messages Sent to Pilgrims Amid Tensions हम स्वागत को तैयार हैं, बताएं आप आ रहे हैं या नहीं , Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAmarnath Yatra Registration Confirmation Messages Sent to Pilgrims Amid Tensions

हम स्वागत को तैयार हैं, बताएं आप आ रहे हैं या नहीं

Aligarh News - अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की ओर से संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रयागराज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यात्रा की पुष्टि की है। पहलगाम हमले के बाद यात्रियों की संख्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 5 June 2025 11:48 PM
share Share
Follow Us on
हम स्वागत को तैयार हैं, बताएं आप आ रहे हैं या नहीं

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वालों को भेजा जा रहा है संदेश अमरनाथ श्राइन बोर्ड का यह संदेश शहर में कई श्रद्धालुओं को मिला यात्रा में भागीदारी की पुष्टि के लिए श्राइन बोर्ड ने संदेश के साथ दिया लिंक प्रयागराज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिंक पर अमरनाथ यात्रा पर जाने की पुष्टि की पहलगाम हमले के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के कारण कम हो गए थे पंजीकरण अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पहलगाम की घटना के बाद देशभर से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। लेकिन अलीगढ़ की जनता में कोई खौफ नहीं है। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छीखासी बताई जा रही है।

श्राइन बोर्ड की तरफ से पंजीकरण कराने वाले लोगों के पास मैसेज के साथ लिंक भेजा रहा है। जिससे यात्रा में जाने की पुष्टि हो सके। अलीगढ़ से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या इस बार करीब दस हजार बताई जा रही है। आमतौर पर पांच से छह हजार दर्शनार्थी जाते हैं। पहलगाम की घटना के बाद इस संख्या में इजाफा हुआ है। श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल के अजय जलेसरिया ने बताया कि इस बार उनका 40 लोगों का जत्था अमरनाथ जा रहा है। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन तो कराए लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई उनके पास श्राइन बोर्ड से मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज में लिखा है कि प्रिय भक्त, आपने श्री अमरनाथजी यात्रा-2025 के लिए पंजीकरण करा लिया है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड आपका स्वागत करता है और हम यात्रा के दौरान आपकी सहायता करने के लिए तत्पर हैं। पवित्र गुफा तीर्थस्थल की दिव्य यात्रा पर जाने के लिए, कृपया jksasb.nic.in पर यात्रा-2025 के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को अपनी भागीदारी की पुष्टि करें। दिव्य यात्रा में शामिल हों, कृपया यहा पुष्टि करें। माना जा रहा है कि पहलगाम की घटना के बाद से जो दर्शनार्थियों की संख्या में जो कमी आई है। इसके बाद से ये मैसेज भेजे गए हैं। कई लोगों ने यात्रा में शामिल होने की पुष्टि भी की है। अलीगढ़ में वैसे भी यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।