दुबई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलेशिया और रूस से मिलने लगे आम के आर्डर, तैयारी में जुटे निर्यातक
Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा का आम दुनियाभर में अपने स्वाद और सुगंध के लिए प्रसिद्ध है। आम का सीजन शुरू होते ही विदेश से ओपन ऑर्डर मिलने लगे हैं। इस बार

अमरोहा का आम दुनियाभर में अपने स्वाद और सुगंध के लिए प्रसिद्ध है। आम का सीजन शुरू होते ही विदेश से ओपन ऑर्डर मिलने लगे हैं। इस बार आम दुबई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलयेशिया और रूस भी भेजा जाएगा। आम के आर्डर मिलने के बाद निर्यातक तैयारी में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह 25 टन आम की पहली खेप दुबई भेजी जाएगी। यह आम कंटेनर से समुद्र मार्ग के जरिए दुबई भेजा जाएगा। गौरतलब है कि जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आम के बाग हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार आम का अच्छा उत्पादन है।
फसल की शुरुआत में ही आंधी-बारिश से आम के बौर पर कुछ असर पड़ा था, लेकिन इसके बाद मौसम ठीक रहा। पेड़ आमों से लदे हैं। अमरोहा में लंगड़ा, चौसा, दशहरी, आम्रपाली, हुस्नआरा, फजली, मल्लिका, नियादर मनोटा, रामकेला, गुलाब जामुन, बंबइया आम की प्रमुख प्रजाति पाई जाती हैं। विदेशी भी अमरोहा के आम के दिवाने हैं, जो लाखों रुपये खर्च कर यहां से अपनी पसंद के आम मंगाते हैं। अमरोहा का आम सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, बहरीन, शारजाह, ओमान, सिंगापुर, मलेशिया, अबुधाबी, अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान, इटली, स्पेन, जर्मनी, हालैंड और लंदन तक निर्यात किया जाता है। सबसे अधिक मांग खाड़ी देशों से ही रहती है। स्थानीय आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी बताते हैं कि इस सीजन में अब तक दुबई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलेशिया और रूस से आम के आर्डर मिल चुके हैं। अगले सप्ताह दशहरी और लंगड़े की पहली खेप में 25 टन आम दुबई भेजे जाएंगे। बताया कि विदेशी अमरोहा के आम के दिवाने हैं, जो लाखों रुपये खर्च कर यहां से अपनी पसंद के आम मंगाते हैं। इंसेट : डीएम ने यूके के लिए 1200 किलो आम किया रवाना फोटो.... अमरोहा। डीएम निधि निधि गुप्ता ने सोमवार को स्थानीय मंडी परिषद में स्थापित मैंगो पैक हाउस से यूके के लिए 1200 किलो आमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान मंडी समिति सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।