Yamuna 39 s water level rises Gohani Kalaw village 39 s broken contact यमुना का जलस्तर बढ़ा, गोहानी कलॉ गॉव का टूटा संपर्क, Auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsYamuna 39 s water level rises Gohani Kalaw village 39 s broken contact

यमुना का जलस्तर बढ़ा, गोहानी कलॉ गॉव का टूटा संपर्क

Auraiya News - राजस्थान से छोड़े गए पानी के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, लगातार बढ़ रहे जल स्तर से आसपास क्षेत्र के रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ रही है। यमुना के पानी से संपर्क मार्ग डूब गया है तथा...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाWed, 2 Sep 2020 10:35 PM
share Share
Follow Us on
यमुना का जलस्तर बढ़ा, गोहानी कलॉ गॉव का टूटा संपर्क

राजस्थान से छोड़े गए पानी के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, लगातार बढ़ रहे जल स्तर से आसपास क्षेत्र के रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ रही है। यमुना के पानी से संपर्क मार्ग डूब गया है तथा फसलों की ओर तेजी से पानी बढ़ने से किसान बेचैन हैं। तहसील कर्मचारियों ने बाढ़ क्षेत्र के गॉव में डेरा डाल लिया है। लोगों को सर्तक रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

राजस्थान से छोड़े गए पानी से दो दिन से लगातार बढ़ रहा यमुना का जल स्तर क्षेत्र के जाजपुर गौहानीकलॉ मार्ग पर पहंुच गया है। जिससे गौहानी कलॉ को जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है। वहां रहने वाले लोग अब गॉव में ही फस गये हैं। गॉव के आसपास क्षेत्र में किसानों की खड़ी फसल में भी पानी भर गया है। जिससे कई एकड़ भूमि जलमग्न हो गयी है। यमुना के बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बताया संबंधित क्षेत्र के कानूनगो एवं लेखपालों के माध्यम से बाढ़ क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। गांवों में डेरा डाले कानूनगो एवं लेखपाल लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुये हैं। और ग्रामीणों को सतर्क रहने और अधिक पानी होने पर गॉव खाली करने आदि के लिए लगातार जागरूक कर रहे हंै। चिकित्साविभाग भी पिछले वर्ष की आपदा को देखते हुए पहले से ही सतर्क है। सीएचसी अधीक्षक डा. विमल ने बताया कि एएनएम एवं आशाओं को बाढ़ क्षेत्र में भेजा गया है, जो वहां पर लगातर संपर्क कर रही हैं। अगर कोई बीमार व्यक्ति मिलता है तो उसे दवा उपलब्ध करायी जा रही है। बाढ़ क्षेत्र के गॉवों में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव भी किया जा रहा है। पशुचिकित्साधिकारी डा. कैलाश ने बताया कि गॉवों में प्रधान के माध्यम ये पशुपालकों से संपर्क कर उन्हे जागरूक किया जा रहा है। जिससे वह अपने पशुओं को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर ले जा सकें। जिससे घुड़पका आदि जैसी बीमारियों से उन्हंे बचाया जा सके। बाढ़ के संबंध में उपजिलाधिकारी रमापति ने बताया कि बाढ़ का पानी दो बजे तक 110.33 पर पहंुच कर स्थिर हो गया है। क्षेत्र में लेखपाल एवं कानूनगो लगे हुए हैं। बराबर नजर रखी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।