Rain Brings Temporary Relief to Ayodhya Amid Rising Night Temperatures जिले के कुछ क्षेत्रों में बरसा पानी, रात का तापमान और बढ़ा, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsRain Brings Temporary Relief to Ayodhya Amid Rising Night Temperatures

जिले के कुछ क्षेत्रों में बरसा पानी, रात का तापमान और बढ़ा

Ayodhya News - अयोध्या में बूंदाबांदी और बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी, लेकिन रात का तापमान 30 डिग्री तक पहुँच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। किसानों में खुशी है क्योंकि बारिश से...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 30 May 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
जिले के कुछ क्षेत्रों में बरसा पानी, रात का तापमान और बढ़ा

अयोध्या, संवाददाता। जिले के क्षेत्रों में बूंदाबांदी और बारिश हुई है। जिससे गर्मी से कुछ देर के लिए लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ते क्रम में है। जिससे बुधवार की रात मौसम की सर्वाधिक गर्म रात के रूप में दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले समय मे भी बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। आग उगलती दोपहरी में एकाएक बादल छा गए और सूर्य की तेज किरणों को अपने आगोश में ले लिए, जिससे लोगों ने कुछ देर के लिए राहत महसूस की। बादलों ने जिले में एक समान बरसात नही की ।

कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज कुछ मिनट के लिए पानी बरसा। उदाहरण के तौर पर कुमारगंज में हवा के झोंके के साथ झमाझम बरसात हुई। अयोध्या कैंट (फैजाबाद) में भी कुछ मिनट के लिए पानी जमीन को गीला होने लायक गिरा। इस दौरान कुछ मिनट के लिए मार्ग पर सन्नाटा छा रहा। हालांकि सुहाने मौसम का सुख कुछ मिनट ही लोगों को मिल सका। इसके बाद एक बार फिर धूप निकल आई और फिर गर्मी सताने लगी। वहीं दूसरी तरफ कुमारगंज में धान की नर्सरी डालने वाले किसानों में खुशी की लहर है। जागरूक किसान राम सहाय यादव का कहना है कि अचानक हुई बारिश से किसानों को अपने खेत की जुताई कर लेनी चाहिए ।जिससे खेतों में खरपतवार नष्ट हो जाएं। किसान राज किशोर सिंह कहते हैं कि धान की नर्सरी डालने का अच्छा समय आ गया है। किसानों को चाहिए कि वह अपने खेत में धान की नर्सरी डाल दें। रात का तापमान 30 डिग्री छूने को बेताब, गर्मी से लोग बेहाल : रातों का तापमान बढ़ते क्रम में है। बुधवार की रात मौसम की सबसे गर्म रात के रूप में दर्ज की गई है। मंगलवार को जो तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि फिलहाल 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। ---------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।