अनुसूचित समाज को भ्रमित कर रहे विपक्षी : धर्मपाल
Azamgarh News - आजमगढ़ में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने अनुसूचित समाज को भ्रमित किया है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि उनका अंतिम...
आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विपक्षी पार्टियों ने लगातार झूठ और दुष्प्रचार कर अनुसूचित समाज को भ्रमित करते का काम किया है। विपक्षी दलों ने बाबा साहेब के अपमान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हरवाया। ये बातें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। वे मंगलवार को अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद और जिला पंचायत, नगरपालिका, नगरपंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब बाबा साहेब का निधन हुआ तो कांग्रेस ने उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। क्योंकि दिल्ली में बाबा साहेब का अंतिम संस्कार होता तो वहां उनका स्मारक बनता।
मजबूरन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में करना पड़ा। कांग्रेस के लोग हाथ में संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन कभी संविधान और बाबा साहेब आंबेडकर का सम्मान नहीं करते। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन बाबासाहेब को भारत रत्न 1990 में भाजपा के समर्थन से बनी बीपी सिंह की सरकार ने दिया। बाबा साहेब ने संविधान में सबको समान अधिकार दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में बाबा साहेब का संविधान लागू नहीं होने दिया। वहां अलग संविधान अलग प्रधान और अलग निशान चलता था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध करते हुए अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 समाप्त कर जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब के संविधान को लागू करने का काम किया। प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत की। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पैर धोए और कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन किया। इसकी तस्वीरें सिर्फ मीडिया में छपने के लिए नहीं थीं। इसके पीछे एक संदेश था कि समाज का हर वर्ग समान है और सबको सम्मान पाने का अधिकार है। अटलजी ने संसद के अंदर बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने का काम किया। बाबा साहेब लंदन में जिस स्थान पर रहकर पढ़ाई करते थे, उसे खरीदकर और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनका सम्मान किया। इन बातों को कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बताने की आवश्यकता है। जिससे समाज यह समझ सके की विपक्षी दलों द्वारा उन्हें केवल भ्रमित किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जिला प्रभारी अशोक सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य तीजा राम, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष सौदागर भारती, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, श्वेता जायसवाल, अजय निषाद, हरिवंश मिश्रा, विभा बर्नवाल, ऊषा आर्या आदि मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।