मां ने छह वर्षीय बेटी का घोंट दिया गला
Azamgarh News - मेंहनगर के गौरा गांव में एक पत्नी ने पति से विवाद के बाद अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या कर दी और तीन वर्षीय बेटे का भी गला दबाने का प्रयास किया। बेटे की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया...

मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौरा गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी ने अपने छह वर्षीय बेटी का गला घोंट कर हत्या कर दी। तीन साल के बेटे का भी गला दबा कर जान लेने का प्रयास की। बेटे की हालत गंभीर है निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। महिला ने खुद फांसी लगाने का प्रसया की। पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सुनील यादव लखनऊ में कार चलाते है। अपने भाई मनीष यादव की शादी में 20 दिन पूर्व वह घर आया था। सुनील यादव मंगलवार को लखनऊ जाना था।
सोमवार की शाम सुनील की पत्नी सरोज अपने दोनो बच्चो को पीट रही थी। सुनील ने बच्चो का बचाव करते हुए मना किया। पत्नी सरोज को नगवार लगा वह आवेश में आ कर फांसी लगाने का प्रयास की। परिवार के लोगों ने सरोज को बचा लिया। इसे बाद भी वह नहीं मानी, कुछ देर बाद अपनी छह वर्षीया बेटी शान्वी उर्फ किट्टू की गला दबा कर हत्या कर दी। तीन साल के बेटे विवेक उर्फ विक्की का भी गला दिया। समय रहते परिवार के लोगों ने देख लिया। विवेक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है, पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।