टिनशेड में लटकता मिला महिला का शव
Azamgarh News - आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में एक विवाहिता का शव सोमवार शाम को टिनशेड में लटकता मिला। पति के बाजार से लौटने पर दरवाजा बंद मिला। पुलिस ने सूचना मिलने पर दरवाजा खोला और शव को...

आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार की शाम विवाहिता का शव टिनशेड में लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवसी 35 वर्षीय चंद्रकला पत्नी राजू यादव सोमवार की शाम घर में अकेली थी। उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे, पति बाजार गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पति घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। इस बीच आस-पास के लोग भी आ गए।
दरवाजा न खुलने पर पति ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया। अंदर टिनशेड में महिला का शव पाइप के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर दंपति में विवाद हुआ था। महिला के तीन पुत्र हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।